औरंगाबाद, जुलाई 18 -- चेक बाउंस से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए शनिवार को औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल सूचीबद्ध 290 वादों में से 15 वादों का निष्पादन किया गया। इसमें कुल 53 लाख 36 हजार 688 रुपए का समझौता कराया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजनविशेष लोक अदालत का उद्घाटन इस विशेष लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने किया। इस मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अरुण कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वविभूति गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश...