चेक बाउंस के 06 मामलों का हुआ निष्पादन
जहानाबाद, जुलाई 18 -- 27,79,500 की राशि पर हुआ समझौता जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में चेक बाउंस मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। विशेष लोक अदालत में जहानाबाद में गठित पीठ द्वारा 04 मामलों तथा अरवल जिले में गठित पीठ द्वारा 02 मामलों का सफल निष्पादन किया गया। इस प्रकार कुल 06 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ, जिसमें 27,79,500 रुपये की कुल समझौता राशि निर्धारित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ब्रजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय व्यवस्था का एक प्रभावी एवं जनहितकारी माध्यम है, जिसके माध्यम से पक्षकार बिना अनावश्यक विलंब एवं अतिरिक्त व्यय के अपने विवादों का स्थायी समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.