वाराणसी, जून 28 -- कछवांरोड (वाराणसी)। मिर्जामुराद पुलिस ने एसीजे (जेडी) चतुर्थ के आदेश पर सिगरा में 2019 में दर्ज चेक बाउंस के मुकदमे में आरोपी के हाजिर न होने पर रविवार की रात डुगडुगी पीटकर संपति के कुर्क की कार्रवाई की। खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल ने बताया कि सिगरा थाने में भिखारीपुर (मिर्जामुराद) निवासी श्याम राज यादव के खिलाफ चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज है। कुर्की की कार्यवाही के दौरान एसआई पवन यादव, आरक्षी दृप्ति त्रिपाठी, माया भारती, अखिलेश तिवारी, बबलू गौड़ रहे। यह भी पढ़ें- फरार पशु तस्कर के मकान पर नोटिस चस्पा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...