आगरा, अप्रैल 29 -- पांच लाख रुपये के चेक डिसऑनर के मामले में आरोपित शिशिर चौधरी निवासी थाना न्यू आगरा को अदालत ने तलब किया है। अतिरिक्त न्यायालय संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी ने आरोपित को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए। वादी रिटायर थानाध्यक्ष सूर्यकांत द्विवेदी निवासी आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा ने अधिवक्ता गिरधारी लाल चौरसिया के माध्यम से मुकदमा दायर कर आरोप लगाया था कि विपक्षी एवं वादी की मित्रता थी। विपक्षी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता था। उसने जमीन खरीदने के लिए वादी से छह लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ समय बाद भी विपक्षी ने एक लाख रुपये वापस कर दिए। बाकी रकम का तगादा करने पर विपक्षी द्वारा पांच लाख रुपये का चेक दिया। जिसे बैंक में भुगतान के लिए प्रस्तुत करने पर उक्त चेक बाउंस हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.