मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। चेक बाउंस के साढ़े छह वर्ष पुराने मामले के दो आरोपितों की तलाश में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाने की पुलिस रविवार को काजी मोहम्मदपुर थाना पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपितों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी की गई। आरोपित हत्थे नहीं चढ़े तो पुलिस टीम लौट गई। पकड़ीदयाल थाना से आए एसआई कमलेश्वरी प्रसाद यादव ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के भरमिटिया निवासी संजय कुमार ने तीन जून 2019 को प्राथमिकी कराई थी। इसमें काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके के रहने वाले दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया था। आरोप था कि आरोपितों ने उनसे 45,990 रुपये लिए। वापस मांगने पर उन्हें कई चेक दिए जो बाउंस हो गया। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने कहा कि आरोपितों की तलाश में पकड़ीदयाल से पुलिस आई थी। छापेमारी...