बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। पुराना डाकखाना कटरा निवासी हरिकृष्ण शुक्ल ने तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपने सगे भाई राधेश्याम शुक्ला को विभिन्न तिथियों में जमीन की रजिस्ट्री की। इस संबंध में उनकी पत्नी के खाते में विभिन्न तिथियों में 25 लाख रुपया दिया गया, शेष 25 लाख रुपये का चेक दिया गया। बीते 24 फरवरी को खाते में चेक लगाया तो हस्ताक्षर में भिन्नता होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसकी शिकायत करने पर विपक्षियों ने मारपीट की। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जो देना था, दे दिया हूं। इस बाबत कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित राधेश्याम शुक्ला और रजनीश शुक्ला निवासी पुराना डाकखाना कटरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी ...