गया, अप्रैल 12 -- शराब तस्करों के विरुद्ध पुलिस से लेकर उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार चल रही है। इसी क्रम में समेकित जांच चौकी, डोभी पर अंग्रेजी शराब की खेप लदी लग्जरी चरपहिया पकड़ी गई। 848 बोतल शराब व बियर लदी स्कार्पियो गाड़ी के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों युवक झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले हैं। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि आने वाले शादी-विवाह के दिन को लेकर चेक पोस्ट की टीम ज्यादा अलर्ट है। शनिवार की रात जांच चौकी पर झारखंड के आ रही काले रंग की स्कार्पियो चरपहिया रुकवायी गई। जांच में कार से अंग्रेजी शराब व बियर की 848 बोतल निकली। 397 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार तस्कर चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गां...