आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- आदित्यपुर। गुरुवार को आसंगी गांव स्थित चेक डैम में डूबने से नौवीं कक्षा के दो विद्यार्थियों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।मिली जानकारी के अनुसार आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मार्ग संख्या-11, जनता फ्लैट निवासी ब्रजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र रौनक भारद्वाज की चेक डैम में डूबने से मौत हो गई। वह सेंट्रल पब्लिक स्कूल का नौवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि रौनक गुरुवार सुबह स्कूल जाने के बहाने घर से निकला था, लेकिन स्कूल जाने के बजाय अपने दो दोस्तों के साथ आसंगी चेक डैम पहुंच गया।नहाने के दौरान रौनक भारद्वाज और उसका साथी गुडविन थॉमस चेक डैम में कूद गए। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद तीसरा साथी प्रशांत पानी में नहीं कूदा, जिससे उसकी जान बच गई।घटना की सूचन...