फतेहपुर, मार्च 18 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बा के पास एकडला गांव स्थित दमहा नाला में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए जा रहे चेक डैम के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे इस डैम में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि यह डैम क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है, जिससे जलस्तर में सुधार होगा और पशु-पक्षियों को भी लाभ मिलेगा। लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पत्थर जोड़ाई के दौरान सीमेंट की मात्रा मानक से कम डाली जा रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। साथ ही डैम की नींव भी पर्याप्त गहराई तक नहीं बनाई जा रही है, जो भविष्य में खत...