चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड के भागाबिला पंचायत के लामजारी गांव में लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से करोड़ों के लागत से निर्माणाधीन चेक डैम निर्माण में संवेदक के द्वारा अनियमितता बरते जाने के विरुद्ध लामजारी के ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक रखी गई। बैठक में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक के द्वारा मनमाने ढंग से डैम ढलाई के कार्य में बड़े बड़े बोल्डर पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है जो एस्टीमेट के प्रावधानों के हिसाब से उचित नहीं है। डैम निर्माण में कार्यरत मजदूरों को मात्र 300 रुपया में काम कराया जा रहा है। मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि चेक डैम का निर्माण किसानों के हित में होना है न कि ठेकेदार की झोली भरने के लिए। जमीन रैयत वीरेन कुम्हार ने...