कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में लघु सिचाई विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में बनवाये गये चेक डैम में अनियमितता करने के मामले में कमिश्नर की ओर से गठित जांच टीम मंगलवार दोपहर जनपद में चेकडैम की जांच करने पहुंची है। टीम को रतनपुर चेक डैम में काफी खामियां दिखी हैं। हालांकि नदी का पानी भरा होने से पूरा चेक डैम नहीं देखा जा सका है।वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में रिंद नदी पर रतनपुर खास, सुन्दरपुर गजान, बड़ापुर निगोहिया व डेरापुर के फत्तेपुर में सेंगुर नदी पर चेक डैम बनवाये गये थे। रतनपुर खास चेकडैम में सर्वाधिक गड़बड़ी हुई थी। वहीं अन्य चेक डैम भी मानक विहीन सामग्री लगाकर बनाये गये थे। डीएम की जांच में भी चेक डैम मानक विहीन सामग्री का प्रयोग करने के बावजूद विभाग के एक्सईएन की ओर से 31 मार्च को चेकडैम पूरे हुये ...