औरंगाबाद, फरवरी 17 -- औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत केशहर नदी पर निर्माणाधीन चांद बीघा चेक डैम का स्थल निरीक्षण मंगलवार को किया गया। डीएम अभिलाषा शर्मा ने निर्माणाधीन चेक डैम का निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चेक डैम का निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा है। इस कार्य के पूर्ण होने से लगभग एक हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित हो पाएगी। चांद बीघा, मनिका, धोबडीहा, परसावां, डंगरा, अलारपुर, चौखड़ा, मिर्जापुर, बसतपुर सहित कई गांवों में सिंचाई सुविधा पहुंच जाएगी। डीएम ने निरीक्षण के क्रम में अभियंता को समय से कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। अधिकारी ने बताया कि राज्य योजना के तहत लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा यह निर्माण कार्य हो रहा है। इसमें मिट्टी कार्य, सुरक्षा दीवार और चेक डैम का निर्माण होना है। डीएम ने निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.