वाराणसी, फरवरी 16 -- वाराणसी। लंका पुलिस ने सोमवार को चेक चुराकर पैसा निकालने पर मंगलपुर (लोहता) निवासी आरोपी संजय कांतूराम राय और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वरुण गार्डन निवासी डॉ. राशिद परवेज साकेत नगर (लंका) में रहते हैं। इनका लाइफ फार्मेसी नाम से अर्दली बाजार स्थित एक बैंक में खाता है। चेक खत्म होने पर बैंक में आवेदन किया था। है। अक्तूबर में चेक बुक मिला था। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय कांतूराम ने चेक चुराकर प्रधान डाकघर में खाता खोलकर बैंक कर्मियों की मिलीभगत से 3,55000 रुपए निकाल लिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...