वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और शास्त्रीय संगीत परंपरा को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने की पहल के तहत 2 जुलाई को चेक गणराज्य की राजधानी प्राग में विशेष संगीत समारोह होगा। भारतीय दूतावास में होने वाले आयोजन को 'वंदे मातरम् @150' नाम दिया गया है। इसमें काशी के ख्यात सरोद वादक पं.विकास महाराज की प्रस्तुति भी होगी। उनके साथ अभिषेक महाराज सितार तथा प्रभाष महाराज तबला पर संगत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...