लोहरदगा, अप्रैल 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। चेकिया में 14 से 19 अप्रैल तक आयोजित पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संजना कुमारी और जीतन आजाद की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ियों ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड रॉबिन-2 में फ्रांस और फिनलैंड की जोड़ी टी. फेराज़्ज़ा और वी. सालो को 21-12 और 21-8 से हराकर की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में ब्राजील की जोड़ी जोनकोथान कार्डोसो और ब्रूना डेनिएले मोरेई को 21-8 और 21-7 से मात दी। सेमीफाइनल में संजना- जीतन की जोड़ी ने एक बार फिर फ्रांस की जोड़ी सेवियर वर्शाएव और मेली गुइओट को 21-9 और 21-14 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- पटना में प्रांजलवीर ने बैडमिंटन रैंकिंग में जीता डबल खिताब फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.