आगरा, जनवरी 8 -- जनपद में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जीरो फेटेलिटी अभियान को सफल बनाने के लिए गुरुवार को एआरटीओ एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 97 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही 2.25 लाख रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया। गुरुवार को सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में हजारा नहर पुल पर प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह व एआरटीओ रामप्रकाश मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत जीरो फेटेलिटी लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं कमर्शियल वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगवाए गए, जिससे कोहरे के मौसम में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। साथ ही दोपहिया वाहन चालक...