पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत/बरखेड़ा। लगातार हो रहे हादसों की रोकथाम के लिए बुधवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 202 वाहनों के चालान किए गए। इससे वाहन चालकों में अफरा तफरी मची रही। परिवहन विभाग से पीटीओ बर्डिस चतुर्वेदी, सीओ यातायात विधि भूषण मौर्य, इंक्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बुधवार को ज्योराह कल्याणपुर गांव के पास चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का मकसद लगातार हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगाने का रहा। अभियान के दौरान ओवर स्पीड में 83, नो पार्किंग में 15, बिना हेलमेट 36, तीन सवारी 19, बिना बीमा आठ, बिना सीट बेल्ट 28, मानक से अधिक 12 वाहनों के चालान किया गया। जबकि पांच वाहन सीज किए गए। अधिकारीयों ने बताया की ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ट्रैफिक नियम तोड़ने से ही लगतार हादसे हो रहे हैं। इधर एआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.