देवरिया, अप्रैल 28 -- देवरिया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के मद्देनजर चलाए गए चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने वाले 53 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान और दो वाहनों को सीज किया।यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड एवं मालवीय रोड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा वाहनों तथा बस स्टैंड के पास बिना हेलमेट एवं तीन सवारी बाइक से चलने वालों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने जांच के दौरान चालकों से 15 हजार वसूले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...