चेकिंग में 400 वाहनों के चालान
इटावा औरैया, मई 2 -- जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी के नेतृत्व में अतिक्रमण, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 400 चालान कर हड़कंप मचा दिया। फुटपाथ पर कब्जा कर आवागमन बाधित करने वालों को हटवाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों का भी चालान किया गया। इसके अलावा अवैध मिट्टी खनन में लगे एक डंपर को पकड़कर सीज किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.