मऊ, मई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर पुलिस उपाधीक्षक शीतला प्रसाद पांडे एवं कोतवाल कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में रविवार की शाम कैलेंडर तिराहा, बॉर्डर, जीयनपुर मार्ग, मुबारकपुर मार्ग, आजमगढ़ मार्ग एवं चिरैयाकोट मार्ग पर वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना हेलमेट और ओवरलोड में पाए जाने पर 38बाईक का ई-चालान करने की कार्रवाई की। चेताया कि अगर दोबारा बिना हेलमेट और बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पाए गए तो वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- सघन वाहन जांच से हड़कंप, बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड चालकों को फटकार यह भी पढ़ें- चेकिंग अभियान में जांच करते पुलिसकर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...