जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों व ग्रामीण इलाके पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जप्त किए गए। इस मामले में खनन का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावे सड़क मार्ग पर चेकिंग के दौरान कई वाहन सवार पकड़े गए। किसी ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था तो कई बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। ऐसे लोगों से बतौर जुर्माना के रूप में 28 हजार रूपए राजस्व की वसूली की गई। जहानाबाद शहर के अरवल रोड के समीप ट्रैफिक थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में कई वाहन चेक किए गए और बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों को फाइन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...