गाजीपुर, मार्च 3 -- गाजीपुर। होली पर्व पर सुरक्षति आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एआरटीओ ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। त्योहार के मद्देनजर सड़कों पर बढ़ती भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए यह अभियान सिधवना से भांवरकोल तक चलाया गया। इस दौरान डबल डेकर बसों, ट्रकों और सवारी गाड़ी सहित करीब 30 ये अधिक वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 25 वाहनों का चालान कर करीब एक लाख जुर्माना लगाया गया। वहीं शहर के सैनिक चौराहा से लंका, रौजा पर भी वाहनों की चेकिंग की गई। एआरटीओ धनवीर यादव ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सख्ती दिखाई। कई वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुछ को मौके पर ही चेतावनी देकर छोड़ा गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सख्त हिदायत दी और सु...