आगरा, अप्रैल 13 -- जनपद में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में रविवार को यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 239 वाहन चालकों के चालान किए गए। जबकि दो वाहन सीज किए गए हैं। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि रविवार को उन्होंने टीम के साथ चांडी तिराहा, सहावर रोड, राजकोल्ड तिराहा पर वाहन चैकिंग की। इस दौरान यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना फिटनेस वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोडिफाइड साइलेंसर, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारियों को ले जाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, हूटर, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग करने पर कार्रवाई की। इस दौरान वाहन वाहन सीज किए गए हैं, जबकि 239 वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान किए गए हैं। इन वाहन चालकों पर ऑनलाइन शमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.