कानपुर, जून 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। एडीजे यातायात के निर्देश पर रविवार रात मे ंभी चलाए गए तीन घंटे के अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ ही सभी थानों की पुलिस सड़क पर उतरकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 231 वाहनों का चालान करने के साथ ही 16.88 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला। इससे वाहन चालकों मेें अफरा-तफरी की स्थिति रही। जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीजे यातायात के निर्देश पर रविवार रात में 8 बजे से लेकर 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- चेकिंग में 164 वाहनों का चालान,13.95 लाख जुर्माना सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने...