चेकिंग में 19 वाहनों का चालान
काशीपुर, मई 12 -- काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 19 बाइक चालकों के चालान करते हुए 4500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला। सोमवार की शाम मुरादाबाद रोड स्थित सूर्या चौकी बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 6 बाइक चालकों के कोर्ट चालान, 8 चालकों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट की कार्रवाई करते हुए करीब 4500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया। वहीं पुलिस ने पांच बाइक चालकों का एमवी एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई नवीन जोशी, रवीश कुमार विश्वकर्मा, कांस्टेबल प्रणय कुमार राठी, सुरेंद्र रावत, सूरज बोरा व राजेश भट्टð आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.