देवरिया, अगस्त 13 -- देवरिया। जनपद में सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई।इस दौरान देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर इंटरसेप्टर वाहन में लगे स्पीड लेजर गन की सहायता से निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की जांच की गई और उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, फाल्ट नंबरप्लेट तथा नो पार्किंग में अवैध रुप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...