अमरोहा, फरवरी 18 -- अमरोहा। जिले में अमरोहा पुलिस का चेकिंग अभियान मंगलवार देर रात तक चला। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 147 वाहनों के चालान काट चालकों से 2.07 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा, फॉल्टी व अवैध नंबर प्लेट लगे वाहन चलाने तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालान की कार्रवाई की गई। इसी दौरान मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.