झांसी, मई 5 -- झांसी, संवाददाता मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मऊरानीपुर खंड में सघन विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 140 बे-टिकट पकड़ेअभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनबुक्ड लगेज ले जाने वाले, गंदगी फैलाने वाले तथा अन्य अनियमितताओं में लिप्त यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान कुल 140 अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे 80,105 का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक साकेत शुक्ला, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक झांसी अशोक कुमार त्रिपाठी, चेकिंग स्टाफ से रूपेंद्र, अमित गुप्ता, सतीश कुमार तथा रेलवे सुरक्षा बल से सहायक उप निरीक्षक डी....