देवरिया, मई 3 -- देवरिया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। नियमों का पालन न करने वाले 136 वाहनों का ई-चालान एमवी एक्ट के तहत किया। साथ ही 14 वाहनों को सीज किया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर में अभियान चलाया।बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, गोरखपुर ओवरब्रिज एवं कसया ओवरब्रिज पर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी भरने वाले बस, आटो व ई-रिक्शा तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस के चलने वाले आटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालान एवं सीज करने की कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट व तीन सवारी बाइक से चलने वालों का भी चालान किया गया। साथ ही राघव नगर व कसया रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...