इटावा औरैया, मई 24 -- जसवंतनगर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को सख्त अभियान चलाते हुए 130 वाहन चालकों के चालान किए, जबकि एक डंपर को सीज कर दिया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, फर्जी नंबर प्लेट लगाने तथा अवैध हूटर और सायरन का प्रयोग करने वालों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने नेशनल हाईवे और कस्बा क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 10 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि एक डंपर को सीज किया गया। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वाले 461 वाहनों का चालान वहीं, फर्जी व नियम के खिलाफ नंबर प्लेट लगाने वाले 70 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इसके अ...