इटावा औरैया, अप्रैल 25 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में आरटीओ व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग कर कई वाहनों को पकड़ा। अभियान के दौरान 48 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 2,04,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर एक ट्रक को मौके पर ही सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस सख्ती से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर यह अभियान आगे भी और तेजी से जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- ओवरलोडिंग पर 19 वाहनों को किया निरुद्ध, चालान में 15.5 लाख का जुर्माना यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर रातभर चला अभियान, 153 वाहनों की जांच, 5.85 लाख का जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...