कानपुर, अप्रैल 14 -- कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी पर लगातार चालान हो रहे हैं। इसके बाद भी चालकों की मनमानी पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा रहा है। यातायात निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व सिविल पुलिस की चेकिंग में बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन में तीन सवारी व कार में सीट बेल्ट की अनदेखी के साथ ही ओवरलोडिंग व अनियमितता पर 221 वाहनों का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...