जहानाबाद, मई 2 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले चौबीस घंटे के भीतर यातायात नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े गए और ऐसे वाहन सवारों से जुर्माने के रूप में 73 हजार पांच सौ रुपये राजस्व की वसूली की गई। चालान थमाए गए। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके अलावे कई लोग ऐसे थे जिन्होंने गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं रखा था। गलत दिशा से गाड़ी चलाने समेत अन्य खामियां पाए जाने पर फाइन की राशि लिए जाने के बाद उन्हें आगे से गलती नहीं करने की नसीहत देकर उन्हें मुक्त किया गया। फोटो- 02 मई जेहाना- 18 कैप्शन- शहर में शनिवार को एनएच 22 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.