जहानाबाद, अप्रैल 4 -- जहानाबाद। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पिछले 24 घंटे के भीतर यातायात नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े गए और ऐसे वाहन सवारों से जुर्माने के रूप में 46 हजार रुपये राजस्व की प्राप्ति की गई। बताया गया है कि पकड़े गए लोगों में ज्यादातर बाइक सवार थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके अलावे कई लोग ऐसे थे जिन्होंने गाड़ियों के कागजात दुरुस्त नहीं रखा था। खामियां पाए जाने पर फाइन की राशि लिए जाने के बाद उन्हें आगे से गलती नहीं करने की चेतावनी देकर उन्हें मुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...