मैनपुरी, अप्रैल 11 -- बरनाहल। वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष के साथ हुई अभद्रता से नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार को थाने का घेराव किया और घटना पर आक्रोश जताया। भाजयुमो नेताओं की शिकायत और सीओ करहल की जांच में दोषी दो सिपाहियों को थाने से रवाना कर दिया गया। एक दरोगा को भी गैर जनपद भेजा गया हैं। सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कस्बा के दिहुली चौराहे के निकट वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाइक सवारों को रोका और कागजात मांगे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पुलिस ने भाजयुंमो मंडल उपाध्यक्ष से मोबाइल छीन लिया। इस घटना का वीडियो बना लिया गया और वायरल कर दिया गया। घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर गुस्सा उतारा और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। शिकायत पर एसपी ने सीओ करहल से मामले की जांच कराई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.