बरेली, मार्च 16 -- आंवला। बिजली विभाग की टीम ने नगर में एसडीओ कामेश कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें बिजली चोरी पाए जाने पर 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीओ कामेश कुमार ने टीम के साथ मोहल्ला भुर्जीटोला तथा बजरिया में छापेमारी की। इस दौरान कुछ ऐसे घरों में बिजली का उपयोग होते पाया जिनके कनेक्शन बकाया राशि जमा न करने पर पहले ही काट दिए गए थे। इन सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...