मथुरा, मई 31 -- बरसाना जा रही बस में चेकिंग के दौरान नौ सवारियां बगैर टिकट मिलीं। इस पर बस कंडक्टर पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पिछले कई दिनों से बरसाना मार्ग पर परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को बिना टिकट ले जाने की शिकायत की गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए एआरएम ने स्टॉफ के कर्मचारियों को साथ लेकर चेकिंग की। शुक्रवार को गोवर्धन से बरसाना के बीच भगोसा गांव के निकट परिवहन निगम की बस रुकवाकर चेकिंग की गई। बस में कुल 72 यात्री सवार थे, जिसमें से 63 यात्रियों का टिकट काटा गया था बाकी 9 यात्री बिना टिकट के ही यात्रा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- चेकिंग में बरसाना जा रही बस में नौ सवारियां मिलीं बगेर टिकट एआरएम मदन मोहन शर्मा ने परिचालक पर 4478 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार परिचालक की शिकायत मिल रहीं थी। क...