नई दिल्ली, जून 12 -- ट्रैफिक चालान से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें चालान का अमाउंट की मोटरसाइकिल की कीमत से कहीं ज्यादा है। दरअसल, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसी बाइक जब्त की जिस पर 93 चालान बकाया थे। इन सभी चालानों का कुल जुर्माना 2,29,000 रुपए था। ट्रैफिक पुलिस की टीम ने शहर के सेक्टर 4/7 चौराहे पर चेकिंग के दौरान यह बाइक जब्त की। खास बात ये है कि इस मोटरसाइकिल की कीमत 1 लाख रुपए से भी कम है। ट्रैफिक पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के अभियान के तहत, मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार उन व्हीकल ओनर्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने 90 दिनों से ज्यादा समय से ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं किया है। पुलिस वाहन चालकों को उनके बकाया चालानों के बारे में जागरूक भी कर रही है। साथ ही, समय पर ...