आगरा, जनवरी 6 -- सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने मोहनपुरा में चेकिंग के दौरान छापामारकर दो अवैध घी तस्करों को गिफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 35 ड्रम भरे एवं एक ड्रम खाली मिला है। इसक अलावा 14 टिन नकली देसी घी व एक मैक्स पिकअप सहित कैंटर वाहन को बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कस्बा मोहनपुरा में नकली घी तैयार कर इसकी तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान छापामारकर दो अवैध देसी घी के तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली, सर्विलांस एवं एसओजी टीम संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध देसी घी के तस्कर अमन सिंह निवासी चिलासनी एटा एवं अवनीश उर्फ अजीत निवासी हरनामपुर को गिरफ्तार किय है। आरोपियों के कब्जे से 35 ड्रम भरे व एक ड्रम खाली, 14 टिन नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.