गाजीपुर, अप्रैल 8 -- दिलदारनगर। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार देर शाम डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों, महिला कोच और पायदान पर सफर कर रहे यात्रियों की जांच हुई। रेलवे अधिनियम के तहत 81 यात्रियों को पकड़कर 32 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। आरपीएफ व जीआरपी भी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.