चेकिंग में दो वाहन चालक नशे में मिले, वाहन सीज
औरैया, मई 16 -- औरैया। एआरटीओ ने कुदरकोट तिराहा पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, ओवरलोडिंग और चालक की स्थिति की जांच की गई। कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। इस पर एआरटीओ प्रवर्तन एनसी शर्मा की टीम ने दोनों वाहनों को कुदरकोट थाने में निरुद्ध (सीज) करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.