सहारनपुर, मार्च 11 -- सरसावा। अवैध खनन व बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को दो ट्रक व दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा व खनन विभाग की टीम ने शहाजहाँपुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन करते पाए जाने पर दो ट्रक और दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को नियमानुसार सीज कर दिया गया।चेकिंग के दौरान एक ट्रक में मशीन के बड़े पार्ट तथा दूसरे ट्रक में गुड़-शक्कर लदा मिला। वहीं एक महिंद्रा व एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरी हुई थी। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग व बिना वैध प्रपत्रों के परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों...