आगरा, अप्रैल 19 -- शहर कोतवाली पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरों से चोरी की एक बाइक व चोरी की बाइक के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात धान मील रोड पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने तीन वाहन चोर गिरफ्तार किए। वाहन चोरों ने अपने नाम समीर पुत्र सामिल निवासी राजो वाली गली जामा मस्जिद कासगंज, एलफैज पुत्र एजाज निवासी मोहल्ला पठानान थाना जलेसर जनपद एटा, इमरान गुलाम नवी पुत्र मोहम्मद नवी निवासी राजो वाली गली जामा मस्जिद कासगंज बताया। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की एक बाइक बरामद की। आरोपियों से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद चोरी एक अन्य बाइक के पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.