भदोही, मार्च 27 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वहिदा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें आधा दर्जन वाहनों का चालान कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने कहा कि वाहन को उतना ही तेज चलाएं जितने पर नियंत्रण बना रहे। शराब का सेवन कर वाहन कदापि न चलाएं। बिना हेलमेट के वाहन चलाना कितना घातक होता है, यह हादसा होने के बाद पता चलता है। रात्रि में गाड़ी चला रहे हैं तो डिपर का प्रयोग करें। वाहनों को हमेशा सही दिशा में चलाएं। नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटना में कमी आना संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.