जहानाबाद, जनवरी 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर और यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बुधवार की देर रात तक सड़क मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के अरवल मोड़ के समीप यातायात थाने की पुलिस ने चोरी की एक टीवीएस बाइक बरामद की। इस बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा गया है। उसका नाम एजाज अनवर है जो कल्पा थाना क्षेत्र के बदहर गांव का रहने वाला है। यातायात थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उस दौरान शक होने पर जब टीवीएस बाइक को रोक कर जांच की गई तो वह चोरी की प्रतीत हुई। इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की गई है। वाहन चेकिंग के क्रम में विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने के कई मामले पकड़े गए। वैसे लोगों से फाइन के रूप में 26 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.