मेरठ, फरवरी 22 -- मवाना। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाइक पानीपत से चोरी होना पाई गई, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज था। शुक्रवार देर रात 12:30 बजे ततीना मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 48 वर्षीय बिजेन्द्र पुत्र खिलावन निवासी बहराधू थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि बाइक पानीपत से चुराई गई थी। साथ ही थाना कोतवाली सिटी पानीपत को बरामदगी की सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.