एटा, मार्च 13 -- अलीगढ़, आगरा में स्कूली बस से गिरकर छात्राओं की मौत होने के बाद जिले में एआरटीओ सत्येन्द्र कुमार ने स्कूली वाहन चेक कर चार वाहन पर्याप्त अभिलेखों की कमी के कारण सीज कर दिए। चेकिंग के दौरान 90 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। जनपद में स्कूली वाहनों से आवागमन में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी सतेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने में प्रयुक्त स्कूली बसों, अन्य वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन पड़ताल की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार स्कूली वाहनों को सीज करते हुए 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।उप संभागीय परिवहन अधिकार...