मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बागोवाली पुलिस चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग के लिए एक कार को रोकने का प्रयास किया। कार चालक के भाई ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने आ रही थी तभी कार चालक ने चीता मोबाइल बाइक सवार दो सिपाहियों को टक्कर मार दी, जिसमें एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मामूली चोट आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शनिवार शाम बागोवाली पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार, कांस्टेबल मुनेंद्र, अनिल, बबलू तथा हरिओम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गलत दिशा से आ रही वैन को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने गलत दिशा से कार लाने पर चालान काटने की प्रक्रिया प्रारंभ की। कार सवार जावेद निवासी जसवंतपुरी सिविल लाइन ने पुलिसकर्मियों के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.