आगरा, मार्च 17 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान ओवर स्पीड पर 47 वाहनों समेत यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 124 वाहनों के चालान किए गए। दो वाहन सीज किए गए हैं। जबकि वाहन चालकों पर दो लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मंगलवार को एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन व एएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण व सीओ यातायात अमित कुमार के नेतृत्व में उन्होंने बरेली-मथुरा हाईवे, चांडी तिराहा सहावर रोड वाहन की चेकिंग की। इस दौरान ओवर स्पीड चल रहे वाहन चालकों के स्पीड रडार मशीन से 47 चालान किए। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, ओवरलोडिंग वाहनों, ऑवर हाइट वाहनों, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, एचएसआरपी न लगाने वा...