जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद। जिले में यातायात नियम का पालन करने और विधि - व्यवस्था के मधेनजर विभिन्न सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई वाहन सवार नियम का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर बाइक सवार हैं। ऐसे लोगों से फाइन की वसूली की जा रही है। गुरुवार की देर रात तक की गई चेकिंग में कई वाहन सवार पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में एक लाख 19 हजार रुपए राजस्व की वसूली की गई। इससे संबंधित रसीद उन्हें थमाया गया और आगे से ट्रैफिक नियम का पालन कर सड़कों पर वाहन चलाने की नसीहत देकर उन्हें छोड़ा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.